
परसा(सारण)-बिहार में बढ़ती ठंड की प्रकोप को देखते हुए गरीब असहाय को ठंड से बचाव में सहयोग के उद्देश्य से गुरुवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व दरोगा प्रसाद राय का पोती डॉ करिश्मा राय ने विधान सभा क्षेत्र के अलग अलग गाँव बाजार पर गरीब असहाय के बीच कम्बल का वितरण किया।डॉ राय ने कम्बल बितरण कार्यक्रम का शुरुआत परसा बाजार स्तिथ अपने दादा स्व दरोगा प्रसाद राय के प्रतिमा पर माल्यर्पण कर किया।डॉ करिश्मा राय ने बताया कि ठंड के दिनों में गरीब असहाय बृद्ध को जीवन यापन में काफी परेशानी होती है।परेशानी को देखते हुए गुरुवार को परसा दरोगा राय पर दादा जी को पुष्पांजलि अर्पित कर चौक स्थित दर्जनों असाहय गरीब रिक्शा व ठेला चालको के बीच कम्बल वितरण कार्य शुरू किया।समाजसेवी डॉ करिश्मा राय ने कहा कि इस सर्दी के मौसम में विधान सभा क्षेत्र के 6 सौ लोगो के बीच कम्बल वितरण करना है।उन्होंने कहा कि असाहय गरीब व लचार लोगो की सेवा करना मेरा कर्तव्य है।मैं अपने मानव सेवा कर रही हूँ।और आगे भी करने की आश्वसन दिया।




Recent Comments