छपरा।गुरुवार को सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में भारत सरकार के पशु पालन मंत्री गिरिराज सिंह ने पूजा अर्चना की ।साथ ही बाबा हरिहरनाथ से देश औऱ प्रदेश में शांति की कामना की। इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता में किसान बिल के बारे में बताया कि किसान के हित में यह बिल है और देश में केवल पंजाब और हरियाणा में ही नहीं पूरे देश में किसान हैं और सभी लोग सरकार के साथ है। इस मौके पर पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व परसा विधानसभा प्रत्यासी राकेश सिंह इस अवसर पर मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय लाला ने मंदिर के प्रतीक चिन्ह भेंट किया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामानंद सिंह युवा मोर्चा मँटू बाबा जगुवीर सिंह प्रकाश बाबा पंकज सिंह बिनोद दास सहित अनेक लोग उपस्थित थे।