
नारायणपुर पंचायत के वार्ड 11 में आँगनबाड़ी सेविका बनी ललिता व सहायिका बनी बबीता
#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण) :
प्रखंड क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत के वार्ड 11 में आँगनबाड़ी सेविका चयन को लेकर ग्राम सभा का आयोजन वार्ड सदस्य लक्षण राय एवं पंच प्रभु राय की अध्यक्षता में किया गया।जिसमें सर्वसम्मति से सेविका व सहायिका का चयन हुआ।सेविका ललिता कुमारी एवं सहायिका बबीता कुमारी को पर्यवेक्षिका लवली कुमारी एवं सरपंच संघ के अध्यक्ष नितेश सिंह ने नियुक्ति पत्र दिया।नियुक्ति पत्र पाकर सेविका सहायिका के चेहरे खुशी से खिल उठे।उक्त मौके पर सुरेश कुमार यादव, बिगन राय, सुनिल कुमार तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments