मुखिया ने किया नवनिर्मित सडक का उद्घाटन
परवेज अख्तर/सिवान;
नौतन ( सीवान ) :- नौतन प्रखंड क्षेत्र के नौतन पंचायत के कुर्मावटा गाँव मे वार्ड नंबर 3 में 9 लाख, 40 हजार रुपये की लागत बनने वाली 840 फिट लम्बी पीसीसी सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन स्थानीय मुखिया कृष्णा प्रसाद ने किया । सड़क निर्माण कार्य के प्रारंभ में मुखिया ने कहा कि वार्ड नंबर 2 की 1000 फिट लम्बी पीसीसी सड़क का निमार्ण कराया जा रहा है, जिससे कुरमौटा के ग्रामीणों को हो रही असुविधा दूर हो जाएगी । इस मौके पर वार्ड सदस्य लीलावती देवी, सचिव सुदर्शन यादव, पंचायत सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव, त्रिवेणी चौधरी, स्वामीनाथ यादव, विरेंद्र प्रसाद, टुनटुन प्रसाद सहित स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित थे ।




Recent Comments