बेतिया(प.च):– नरकटियागंज रोटरी क्लब 120गरीब मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया

न्यूज इन्पुट वरीय संवाददाता अर्जुन भारतीय की रिपोर्ट:-
नरकटियागंज अनुमंडल अन्तर्गत आज दिनांक 27/1/2018 दिन शनिवार को रोटरी क्लब के द्वारा गौनाहा ब्लाॅक के बड़हरवा गांव में 120 गरीब मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें चयनित 10 मरीजों का मोतियाबिंद का मुफ्त आॅपरेशन सिद्दीकी नेत्रालय में किया जायेगा। रोटरी क्लब के अध्यक्ष सुरेश जायसवाल ने कहा कि दिनांक 04/02/2018 रविवार को लाईफ लाइन हास्पिटल के सहयोग से एक बार फिर बड़हरवा गांव में ही स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी रोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सभी मरीजों के बीच दवा का वितरण भी किया जाएगा।

इस शिविर में डाॅ फैसल सिद्दीकी, डॉ तबरेज आलम, डॉ नसीम अख्तर, डॉ बी के चौहान, वर्मा प्रसाद, कृष्ण कुमार पाठक, दीपक कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार, कामेश्वर सिंह, दिनेश कुमार, शौक लाल जायसवाल सहित पूर्व अध्यक्ष एन डी ओझा उपाध्यक्ष उमेश जायसवाल सचिव विवेक कुमार ने अपना योगदान दिया।