• अमनौर में रुडी के आवास पर कल सोमवार सुबह 10 बजे होगा अभिनंदन समारोह
  • तरैयां, अमनौर और छपरा से जीते है भाजपा के तीन विधायक
  • जनता, कार्यकर्ता व जिला भाजपा के पदाधिकारी होंगे शामिल

छपरा। बिहार विधानसभा के आम निर्वाचन में सारण जिला की तरैयां, अमनौर और छपरा की जनता ने क्रमशः जनक सिंह, कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह और डा॰ सी॰एन॰ गुप्ता को अपना जन प्रतिनिधि चूना है। नव निर्वाचित इन तीनों विधायकों को नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। स्थानीय सांसद सह भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी की उपस्थिति में यह अभिनंदन कार्यक्रम सुबह 10 बजे सांसद के अमनौर स्थित पैतृक आवास पर होगा। कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता, पार्टी के कार्यकर्ता व जिला भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित होंगे। विदित हो कि छपरा विधानसभा क्षेत्र से डॉ सीएन गुप्ता लगातार दूसरी बार विधायक बने है तो वहीं तरैयां से जनक सिंह तीसरी बार चूने गये है। अमनौर विधानसभा क्षेत्र से मंटू सिंह भी दुसरी बार निर्वाचित हुए है।
सांसद रुडी के कार्यालय से अभिनंदन समारोह के बारे में जानकारी देेते हुए बताया गया कि एक फिर बिहार की जनता ने जनादेश देकर विकासवादी सरकार को मौका दिया है और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर बिहार की संकल्पना को राजग की यह सरकार सिद्ध करेगी।