
पदभार ग्रहण के बाद अस्पताल के कर्मियों के साथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी
डॉ. आर. एन. तिवारी ने मढ़ौरा रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का ग्रहण किया पदभार
मढ़ौरा. स्थानीय रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर डॉ. आर. एन. तिवारी ने पदभार ग्रहण कर लिया।शुक्रवार दोपहर को निवर्तवान प्रभारी रहे डा. बीरेश कुमार ने सिविल सर्जन के आदेश पर वरीय चिकित्सक डा. रविरंजन नाथ तिवारी को पदभार सौंप दिया।वहीं डा. बीरेश कुमार वरीय चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर कार्य करते रहेंगे।बतादे की कुछ दिन पूर्व में लोकायुक्त ने रेफरल अस्पताल की जांच किया था।जिसमें वरीय चिकित्सक के रहते कनीय चिकित्सक के प्रभार में रेफरल अस्पताल के संचालन को देख संज्ञान लिया और छपरा सिविल सर्जन को वरीय चिकित्सक को प्रभारी बनाये जाने के लिये निर्देशित कर दिया।लोकायुक्त के निर्देश के आलोक में छपरा सिविल सर्जन डॉ मद्धेश्ववर झा ने प्रभारी रहे कनीय चिकित्सक डा बीरेश कुमार को ड़ॉ आर एन तिवारी को प्रभार सौंपने का आदेश निर्गत किया।उक्त आदेश के आलोक में डॉ बीरेश कुमार ने रेफरल अस्पताल का प्रभार डॉ आर एन तिवारी को सौप दिया।मालूम हो कि पूर्व में डॉ बीरेश कुमार ने 16 फरवरी 2017 को रेफरल अस्पताल का प्रभार लिया था और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर थे।




Recent Comments