छापेमारी में देशी-विदेशी सहित 38 लीटर शराब बरामद

#धर्मेन्द्र कुमार तरैया (सारण) :

प्रखंड के शाहनेवाजपुर गाँव में गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर राहुल कुमार के घर से 38 लीटर देशी व अंग्रेजी शराब बरामद किया है।पुलिस को देखते ही विक्रेता राहुल कुमार फरार हो गया।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि एटीपी 180 एमएल के 21 फ्रूटी पौकेट जो 3 लीटर 780 एमएल एवं ग्रीन लेबल के 180 एमएल के 23 फ्रूटी के पौकेट जो 4 लीटर 140 एमएल का पौकेट था तथा एक गैलन में रखे 30 लीटर देशी शराब एक कमड़े में छुपा कर रखा गया था जिसे बरामद किया गया हैं।इस संबंध में राहुल कुमार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है।