नवादा : संदिग्ध अवस्था मे रेलवे लाईन के पास से एक युवक का शव बरामद , छानबीन में जुटी पुलिस
✍️रिपोर्ट – सन्नी भगत/नवादा : जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के गम्भीरपुर गांव के एक युवक की मौत संदिग्ध अवस्था मे मिली है किउल- गया रेल खण्ड के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के गम्भीरपुर गांव के पास रेलवे लाईन के पास से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है वहीं शव को अपने क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया ।
बताया जाता है की मिर्तक गम्भीरपुर ग्राम निवासी ठेकेदार छोतेलाल चन्द्रवंशी के रूप में की गई वहीं परिजन बताते है की घर से काम के लिये निकला था। और रविवार की सुबह उनका शव रेलवे लाईन के बगल से बरामद हुई। इस संबंध में वारिसलीगंज थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया की ग्रामीणों की सूचना पर शव बरामद किया गया । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अस्पष्ट हो पायेगा की हत्या है या फिर दुर्घटना।




Recent Comments