
नवादा : मंडल कारा में साक्षरता दिवस पर कार्यक्रम
✍️रिपोर्ट – सन्नी भगत /नवादा : अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर रविवार को मंडल कारा में निरक्षर कैदियों को साक्षर करने हेतु प्रेरणा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कारा मण्डल,नवादा में अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जेल अधिक्षक महेश रजक द्वारा किया गया। वहीं उन्होंने संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की आज से प्रत्येक दिन निरक्षर कैदियों को साक्षर बनाया जाएगा, मेरी तमन्ना है की जब वो बाहर निकले तो अँगूठे की जगह हस्ताक्षर करना सीखें।
25-25 की संख्या में एक समुह बना कर उन्हे साक्षर बनाया जाएगा, शिक्षक विजय शंकर पाठक ने बताया की कैदी भी समाज के अंग है आप समय का सदुपयोग कर साक्षर बने। मौक़े पर बड़ा बाबू शैलेन्द्र कुमार, आनंद कुमार, पप्पू कुमार आदि उपस्थित थे




Recent Comments