नवादा : शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं मुहर्रम – ज़िला प्रशासन

रिपोर्ट – सन्नी भगत/नवादा : जिले में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम मनाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्व है। जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने समाहरणालय कार्यालय में सभी नगर परिषद वार्ड सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता के साथ शांति समिति की बैठक आयोजन किया गया।

इन बैठकों में मोहर्रम कैसे शांतिपूर्ण माहौल में बीते इसके सुझाव मांगे जा रहे है और कई निर्देश और व्यवस्था भी बताया जा रहा है।

बैठक में नगर परिषद के अध्यक्ष पूनम कुमारी उपाध्यक्ष जमील अख्तर, वार्ड पार्षद मनोज चंद्रवंशी एवं समाजसेवी नंदकिशोर चौरसिया सहित कई लोगों ने अपने अपने सुझाव दिये बल्कि मोहर्रम के दौरान शहर की साफ सफाई, बिजली व्यवस्था, अफवाह से बचने के लिए कारगर उपाय, निर्देश के अनुरूप में अखाड़ों का लाइसेंस लेना इत्यादि पर चर्चा हुई।

डीएम , एसपी ने स्पष्ट कहा – अखाड़ा खेलने वाले को लाइसेंस लेना होगा और जुलूस में हथियार लेकर नहीं चलेंगे। शांतिपूर्ण तरीके से लाठी खेल खेलेंगे।

बैठक में मुहर्रम को लेकर लाइसेंस एवं विभिन्न रूटों से गुजरने व विसर्जन पर गहन चर्चा हुई तथा मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई।

पुलिस कप्तान हरी प्रसाथ एस ने कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी अगर किन्ही से किन्ही को क्षेत्र में शांति भंग होने की आशंका होती है तो इसकी सूचना प्रशासन समय गवाएं बगैर देंगे ताकि उस पर ससमय नियंत्रण हो सके। मुहर्रम के दौरान सोशल मीडिया पर भी पैनी निगाह रहेगी,
अवैध अस्त्र शस्त्र लेकर जुलूस में चलने पर कार्रवाई की जाएगी।

नवादा नगर परिषद वार्ड सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता के साथ नवादा नगर परिषद के अध्यक्ष पूनम कुमारी, उपाध्यक्ष जमील अख्तर, वार्ड पार्षद मनोज चंद्रवंशी एवं समाजसेवी नंदकिशोर चौरसिया और वार्ड पार्षद मौजूद थे