सिवान : नीलगाय से टकराने से मोटरसाइकिल चालक व सवार घायल
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
तरवारा (सिवान) 
जी बी नगर थाना क्षेत्र के नथनपूरा गॉव के पास रविबार को एस एच 73 पर सिवान से दवा लेकर तरवारा के तरफ आ रहे मोटरसाइकिल चालक व सवार महाराजगंज थाना क्षेत्र के जिगरहवा गाव निवासी राहुल कुमार और पिंटू कुमार के सामने अचानक निलगाय आ गई। नीलगाय से बचाने के दौरान नीलगाय से टकरा कर दोनों घायल हो गए। दोनों घायलो को परिजनों ने इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल ले गए जहाँ पर इलाज चल रहा है। बतादे की मोटरसाइकिल चालको के लिए आये दिनों नीलगाय समस्या बन गई है। तेज गति से मोटरसाइकिल होने से नीलगाय से बच पाना बड़ी मुश्किल होती है। प्रति बर्ष नीलगाय, आवारा कुता तथा सड़क के किनारे बसे हुए लोगो के पशुओ से टकरा कर कई सड़क दुर्घटनाए होती है। जो एक समस्या बनी हुई है। इस समस्या के निदान के लिए किसी की नजर नही है।