
शिलनिधि टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दुसरे मैंच में मढ़ौरा ने टेहटी को 74 रन से हराया

मढ़ौरा(सारण)
नगर क्षेत्र के आईटीआई मैदान में रविवार से शुरू हुये राजा शिलनिधि टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दुसरे मैंच में मढ़ौरा ने टेहटी को 74 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया I

टॉस जीतकर पहले खेलते हुये मढ़ौरा ने 16 ओवर में 171 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया I जबाब में खेलने उतरी टेहटी की टीम शुरू से दबाब में रही और 97 रन पर आल आउट हो गई I मैंन ऑफ द मैंच के लिए मढ़ौरा टीम से चयनित विकास को आयोजक पीपी कॉलेज के प्राचार्य शशांक विमल ने पुरस्कृत किया I मंगलवार का मैंच आईटीआई मढ़ौरा और डेवढ़ी के बीच खेला जायेगा I मैंच में एम्पायरिंग मुन्ना और उदय, स्कोरिंग चित्रमणि और अभिषेक ने जबकि कमेंट्री उमेश,आलम और नौशाद ने किया I इस दौरान नगर के पार्षद प्रतिनिधि सुदीश राय, योगेन्द्र राय,पीपी कॉलेज के प्राचार्य शशांक विमल, शत्रुध्न राय सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे I
ロ साभार : संजीव कुमार , दैनिक भास्कर , मढौरा




Recent Comments