मशरक के ज्योतिषाचार्य सुरेंद्रनाथ ओझा का निधन,शोक
#हरिकिशोर सिंह/मशरक(सारण) : मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली गांव के निवासी तथा बैंक ऑफ इंडिया सिवान के पूर्व शाखा प्रबंधक ज्योतिषाचार्य पं सुरेन्द्रनाथ ओझा का 68 साल के उम्र में रविवार को आचानक दील का दौरा परने से मृत्यु हो गई। वे बैंक से रिटायरमेंट के बाद सामाजिक कार्यकर्ता में पूर्ण रूप से जुड़ गए थे। उनके निधन पर गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बिहार प्रदेश आरक्षण विरोधी मंच के अध्यक्ष व सारण जिला मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष भूषण सिंह साहू, मंडल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रभुनारायण ओझा, प्रिंस बाबा ने गहरा शोक ब्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र ने एक प्रखर विद्वान व सामाजिक कार्यकर्ता खो दिया उनके निधन की खबर सुन पार्थिव शरीर का दर्शन करने तथा शोक ब्यक्त करने वाले लोगों की भीड़ देर शाम तक लगी रही




Recent Comments