रिपोर्ट – सन्नी भगत /

नवादा – अकबरपुर थाने क्षेत्र में स्तिथ गांव में एक 7 वर्षीय बच्ची को पड़ोसी युवक द्वारा अपनी हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। इस बावत पीड़ित के परिजनों द्वारा थाने में मामला दर्ज कराया है।

बताया जा रहा की बच्ची घर से कुछ दूरी पर स्थित पुलिया के समीप खेल रही थी इसी बीच एक पड़ोसी युवक अभिषेक वंहा पहुंचा उसने बच्ची को चोकलेट का लालच दिया ओर गाँव से सटे खेतों की ओर ले गया और जहा हवश का शिकार बनाने पर नवालिक बच्ची द्वारा चिल्लाने पर छोड़ भाग गया। वहीं घर आकर बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी ।

प्राथमिकी में आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म व प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड फ़ॉर्म सेक्सुअल ओफेंसेज ( पोकसो ) एक्ट की धाराओ के तहत आरोप लगाए गए हैं ।बच्ची की मेडिकल जांच कराकर पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।

इधर बच्ची के परिजनों का आरोप है की सदर अस्पताल में पीड़ित बच्ची का इलाज बेहतर ढंग से नही हो रहा है जंहा उसकी स्तिथि नाज़ुक बनी है ।