*मुख्यमंत्री सात निष्चय योजना में गति लाने का बीडीओ ने पंचायत सचिवों की दिया निर्देश*
तरैया (सारण) : 04.07.2018:
मुख्यमंत्री सात निष्चय योजना में तेजी लाने को लेकर बुधवार को प्रखण्ड कार्यालय परिसर में बीडीओ राकेश कुमार ने पंचायत सचिवों के साथ एक बैठक किया।जिसमें सात निष्चय योजना में तेजी लाने का निर्देश दिया है।बीडीओ ने कहा कि अपने-अपने पंचायतो में भ्रमण कर कार्य मे तेजी लाये और गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाये।बैठक में पंचायत सचिव हरेन्द्र सिंह,ललन कुमार सिंह,मो.सरफुदिन,उमाशंकर गिरी,रामस्वरूप सिंह व अन्य मौजूद थे।
*बीडीओ ने चंचलिया पंचायत में बन रहे शौचालय का निरीक्षण किया*
स्वछता अभियान के तहत पंचायतो के ओडीएफ के तहत बन रहे शौचालय का निरीक्षण बुधवार को बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने किया।चंचलिया पंचायत के नवनिर्मित शौचालय का निरीक्षण बीडीओ ने किया।और कार्य को संतोषप्रद बताते हुए कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए है।उक्त मौके पर प्रखण्ड समन्वयक शालिनी जयशवाल,आवास सहायक अशोक गुप्ता व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments