
सीवान : पश्चिम बंगाल में अराष्ट्रीय तत्वों के द्वारा लक्ष्य निर्धारित कर के लगातार हिन्दू भगिनी व बन्धुओं की हत्या की जा रही है । बंगाल में हो रहे इस लक्षित हिंसा को लेकर पुरे देश के हिन्दू समाज में आक्रोश व्याप्त है ।
बुधवार की देर शाम सीवान शहर के मखदुमसराय स्थित महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर के परिसर में बंगाल हो रहे इन घटनाओं पर विचार विमर्श करने के लिए हिन्दू जागरण मंच की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित लोगों ने पश्चिम बंगाल में लक्षित रुप से हिन्दू बंधुभगिनी की हत्या हो रही, इस विषय पर चिंता व्यक्त करते हुए निर्णय लिया कि बंगाल में हो रहे इस लक्षित हिंसा के खिलाफ सीवान में आगामी 06 नवम्बर को एक विशाल धरना देकर जिलापदाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौपा जाए । बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने इस प्रकार से हो रही हिंसा की घोर निंदा की तथा केन्द्र सरकार से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। 6 नबम्बर को धरना की सफलता के लिए हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक अनिल मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में एक बनाई गई । उक्त समिति में समाज के विभिन्न संगठनों के प्रमुख व्यक्तियों को शामिल किया गया ।
बैठक के बाद समिति के सदस्य पत्रकार नवीन सिंह परमार ने बताया कि 06 नवम्बर को सीवान में आयोजित धरना ऐतिहासिक होगा । इस धरने में सीवान के सभी प्रखंडों से हिन्दू समाज के लोग शामिल होगें । वही हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक अनिल मणि त्रिपाठी ने बताया कि इस धरना को सफल करने के लिए कार्यकर्ताओं की टोली जिले के सभी प्रखंडों में संपर्क कर रही हैं । उन्होंने बताया कि आज की बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिन्दू परिषद, स्वदेशी जागरण मंच, विद्या भारती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद्, क्रीड़ा भारती, संस्कार भारती, भारतीय किसान संघ, भारतीय मजदूर संघ, सामाजिक समरसता मंच, आरोग्य भारती, सहकार भारती सहित दर्जनों सामाजिक व संस्कृति संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थें ।




Recent Comments