गड़खा।गड़खा बाजार के बसन्त रोड में रहने वाले दर्जनों लोगों ने सोमवार की रात शहीद चौक सड़क पर उतर कर घण्टों विरोध प्रदर्शन किया व वाहनों के आवागमन बाधित कर दिया।लोगो की आरोप थी कि बसन्त रोड में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद आसपास के दुकानदारों द्वारा समान नहीं दिया जा रहा है, कोरोना पॉजिटिव मरीज के घर को सील करने और पूरे परिवार की ब्लड सैंपल लेकर टेस्ट करने की मांग की गई। घटना की सूचना मिलने पर एएसआई अजीत कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर सभी को शांत कराया। इस संबंध में पूछे जाने पर अंचला अधिकारी मोहम्मद इस्माइल ने कहा कि जो दुकानदार बसन्त रोड के रहने वाले लोगों को समान नहीं दे रहा है।उन लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सर्वजीत कुमार ने बताया कि परिजनों की स्वास्थ्य जांच हो चुकी है।