▶️शीघ्र होगा दारोगा राय चौक से ब्रह्मपुर तक दोनों तरफ नाले का निर्माण

शहर के दारोगा राय चौक से ब्रह्मपुर तक दोनों तरफ नाले का निर्माण कार्य शीघ्र ही होनेवाला है.स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने इस मुद्दे को लेकर सूबे के पथ निर्माण मंत्री श्री नन्दकिशोर यादव से मिलकर इस मांग के सन्दर्भ में ज्ञापन सौंपा.ज्ञात हो की विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने पूर्व में इसके निर्माण की मांग पथ निर्माण मंत्री से किया था.विधायक डॉ गुप्ता को पथ निर्माण मंत्री ने बताया की आपकी मांग को ध्यान में रखते हुए हमारे तरफ से सभी प्रकिया को पूरा कर दिया गया है और स्वीकृति हेतु केंद्र सरकार के पास भेजा गया है.शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य स्वीकृति प्राप्त होते ही शुरू करा दिया जाएगा.विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने विस्तारपूर्वक इस निर्माण कार्य के होने से लाभ के बारे में मंत्री महोदय को बताया की इससे जल निकासी का एक माध्यम तैयार होगा जिससे भगवान बाज़ार थाना रोड,गुदरी बाज़ार और आसपास के सड़कों पर जलजमाव की समस्या पूर्णतः समाप्त हो जाएगी.साथ ही सड़क पर जलजमाव नहीं होगा तो सड़क भी टूटने का डर बिल्कुल समाप्त हो जाएगा.
माननीय मंत्री द्वारा जनहित में उठाए गए इस मांग को शीघ्र पूरा करने हेतु विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने उन्हें साधुवाद दिया.