नवनिर्वाचित सरपंच को बीडीओ ने दिलाया शपथ
तरैया(सारण)
पंचायत उपनिर्वाचन में माधोपुर पंचायत से नवनिर्वाचित सरपंच रोहित कुमार राय उर्फ बिट्टू राय को मंगलवार को शपथग्रहण समारोह में बीडीओ राकेश कुमार ने पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई।शपथग्रहण के बाद नवनिर्वाचित युवा सरपंच रोहित कुमार राय ने कहा कि पंचायत के जनता के साथ न्याय करना और पीड़ितों को न्याय दिलाना मेरा प्रथम लक्ष्य होगा।उक्त मौके पर सरपंच संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष नितेश सिंह,जिलाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि उपेन्द्र सिंह,सुनील कुमार तिवारी,मनोज सिंह व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments