सरकारी राशि की निकासी कर कार्य नहीं कराने पर मुखिया, मनरेगा पीओ,पीआरएस और जेई पर एफआईआर दर्ज
▶सारण डीडीसी के आदेश के बाद बीडीओ ने दर्ज कराया एफआईआर।
तरैया(सारण):24.07.2018।
प्रखण्ड के डुमरी पंचायत में वित्तिय वर्ष 2018-2019 में मनरेगा योजनान्तर्गत राशि की उठाव कर कार्य नही कराने को लेकर सारण डीडीसी के आदेश पर बीडीओ राकेश कुमार ने मनरेगा पीओ सुधीर कुमार चौधरी,कनीय अभियंता जितेन्द्र शर्मा,पंचायत रोजगार सेवक सरोज कुमार पांडेय तथा मुखिया कमल देवी पर एफआईआर दर्ज कराई है।ज्ञातव्य हो कि 20 जुलाई को सारण डीडीसी रौशन कुशवाहा ने डुमरी पंचायत में मनरेगा योजना के तहत चल रहे कार्यो का निरीक्षण किया था।जिसमे डुमरी शिविर मंदिर पोखरा के जीर्णोद्धार कार्य की जाँच की गयी।जाँच के बाद डीडीसी का कहना है कि पोखरा खुदाई का कोई साक्ष्य नही पाया गया।जबकि प्राक्कलित राशि 08.34 लाख में से जाँच तक 05.0976 लाख के राशि का निकासी हो चुका है।इस प्रकार डीडीसी ने राशि की निकासी कर कार्य नही कराने का दोषी मानते हुए।सरकारी राशि की अवैध निकासी एवं गबन,मनरेगा मजदूरों की हकमारी एवं सरकारी राशि के दुरुपयोग का दोषी मानते हुए प्रथमिकी दर्ज की गयी है।
▶राजनीतिक कारण से फसाया गया है : मुखिया-
डुमरी पंचायत की मुखिया कमल देवी ने कहा कि राजनीतिक कारण से मुझे फंसाया गया है।पोखरा जीर्णोद्धार का कार्य प्रगति पर है।




Recent Comments