सिवान : एचपीएल के फाइनल में मदारपुर को हरा पलटूहाता का ट्रॉफी पर कब्जा
#प्रवेज़ अख्तर

गोरियाकोठी:
गोरेयाकोठी प्रखंड के हरिहरपुर के विशेश्वर उच्च विद्यालय के खेल मैदान में हरिहरपुर प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल बुधवार को मदारपुर बनाम पलटू हाता के बीच खेला गया। जिसमें पलटू हाता की टीम ने 29 रन से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

मैच शुरू होने के पहले महाराजगंज के बीजेपी नेता जितेंद्र स्वामी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया। टॉस जीतकर कर पलटूहाता की टीम न पहलेे बैटिंग करते हुए अपने निर्धारित 16 ओवर में 163 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मदारपुर की टीम 16 ओवर में 134 रन ही बना पाई। इस तरह ये मैच पलटू हाता की टीम ने 29 रनों से जीत हासिल की। मैच ऑफ द मैन पलटू हाता के खिलाड़ी मनोहर कुमार को दिया गया जिन्होंने मात्र 24 गेंद में 83 रन बनाया। इस दौरान गोरियाकोठी जेडीयू के वरिष्ठ नेता प्रमोद प्रियदर्शी, झाड़खंड के बीजेपी युवा नेता नवलकिशोर सिंह, नीतू देवी अध्यक्ष सरपंच संघ गोरियाकोठी, शम्भू सिंह, मुन्ना सिंह, भिखारी सिंह,अर्जुन सिंह पिंटू तिवारी, अजब लाल प्रसाद, शब्बू आलम, रूबी देवी सरपंच उपस्थित थे।
मैच का सफल आयोजन कराने में डब्लू सिंह उदय प्रताप सिंह, नूरआलम,गोलू , अनमोल, राहुल इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा। इस दौरान काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।




Recent Comments