सारण : बनियापुर व जलालपुर में रामेश्वर गोप की सांस्कृतिक टीम ने किया जनजागरूकता कार्यक्रम  
—————————
छपरा
सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए मानव शृंखला की तैयारी को लेकर जिले के लोक गायक रामेश्वर गोप अपनी टीम के साथ जलालपुर, बनियापुर और लहलादपुर में दहेज और शराब विरुद्ध गीतों के माध्यम से जागरूक करते हुए    21 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला को सफल बनाने का आह्वान किया।कलाकारों का जत्थे ने बीआरसी जलालपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। 

कलाकार गोप ने तिलक दान दहेज सबके परेशान करता बा गीत गाकर लोगों को जागृत किया तथा मानव श्रृंखला को सफल बनाने का आह्वान किया। साथ ही दहेज मुक्त बिहार को बनाना है दुल्हन को ही दहेज बनाना है गीत गाकर दर्शकों वाहवाही लूटी। 
कार्यक्रम में गुरु चरण भारती , महंत महतो, जगलाल साह, बलिराम भारती , दिग्विजय उपाध्याय व अन्य कलाकार थे। डीसीएलआर संजीव कुमार, सीओ इन्द्रवंश राय, बीडीओ राजेश भूषण, बीईओ ललन महतो व बनियापुर पुराने में सीओ ललन सिंह, मुखिया सुरेश साह कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे तथा लोगों से मानव श्रृंखला में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का अनुरोध किया।