सारण :डोरीगंज के महुआ घाट के पास गंगा नदी मे मगरमच्छ की सुचना पर मचा हड़कंप –
#फॉरेस्ट विभाग ने की जाँच, नही मिला मगरमच्छ का सुराग-:

#दैनिक खोज खबर डेस्क
डोरीगंज –
“”””””””””””
छठ पूजा की मुक्मल तैयारियो मे जुटी जिला प्रशासन को अचानक डोरीगंज के महुआ घाट पर नदी मे मगरमच्छ पाए जाने की सूचना मिली । जिसके बाद विलंब न करते हुए जिला प्रशासन तुरंत हरकत मे आ गया। जिले से सदर एसड़ीओ चेतनारायण राय एसडीपीओ अजय कुमार सिह डीसीएलआर सुनिल कुमार व सदर सीओ विजय कुमार सिंह आदि पदाधिकारियो के नेतृत्व मे फारेस्ट विभाग से जाँच टीम फौरन घटना स्थल पर पहुँच गई और जाँच शुरू कर दी गई नाव के द्वारा पानी मे दूर दूर तक मगरमच्छ की टोह लिए गए ।

किन्तु टीम को ऐसा कुछ भी सुराग हाथ नही लगा जिससे नदी मे मगरमच्छ होने की पुष्टि की जा सके ।
सदर सीओ ने बताया कि स्थानीय लोगो के द्वारा स्नान के क्रम मे महुआ घाट पर किसी के द्वारा मगरमच्छ देखे जाने की सूचना दी गई जिसे गंभीरता पूर्वक लेते हुए फारेस्ट जाँच टीम को बुलाकर जाँच कराया गया जाँच क्रम मे कही भी मगरमच्छ होने की पुष्टि नही हुई
इस दौरान पदाधिकारियो ने डोरीगंज स्थित बंगाली बाबा घाट मेला घाट तथा तिवारी घाट आदि छठ पूजा घाटो पर लाईटिग व बैरीकेटिंग की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया ।




Recent Comments