नगरा में आशा की मौत, शोक

नगरा(सारण) । प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में एक आशा कार्यकर्ता क्षेत्र के अफौर में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग की आशा की मौत शुक्रवार को कार्य के दौरान हार्ड अटैक से हो गई.उनके निधन से स्वास्थ्य केंद्र में शोक की लहर दौड़ गई व आशा कार्यक्रताओं में मायूसी छा गई.मिली जानकारी के अनुसार नगरा गांव निवासी बुधायी साह की पत्नी शोभा देवी बताई जाती है.प्राप्त जानकारी अनुसार वह अपने क्षेत्र में कार्य करने गई थी वहीं यह घटना घटी वहीं आनन फानन में नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां नगरा डॉ. हरिकांत सिंह ने बताया कि रास्ते मे ही उन्होंने दम तोड़ दि थी.अस्पताल में लाने में काफी देर हुई जिसके कारण मौत हो गई.इस बात की खबर जैसे ही घर मे पहुची वैसे ही घर मे कोहराम मच गया.वहीं आशा की मौत के बाद नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को शोक सभा का आयोजन किया गया आशा कार्यक्रता के निधन पर गौरीशंकर राय,दीपक कुमार,चिकित्सा पदाधिकारी महेंद्र मोहन,हेल्थ मैनेजर ओमप्रकाश,अनिल श्रीवास्तव,सबिता देवी,शिव प्रसन राय,अमरजीत गुप्ता,सबिता देवी,फुलकांति देवी,कुमुद देवी,रीता देवी,सुनीता देवी,उर्मिला देवी,बबिता देवी,सरोज देवी,मालती देवी आदि ने शोक शोक जताई.