दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
नौतन ।।रामनवमी और लोक सभा चुनाव को लेकर नौतन पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवो मे फ्लैग मार्च निकाल त्यौहार और चुनाव मे शान्ति व्यवस्था कायम रखने की अपील की । फ्लैग मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला व दरोगा प्रभात समीर ने किया । मार्च भेडिहरवा , खडडा ,धुमनगर झाखरा सहित कई गांवो का भ्रमण किया गया। तथा रामनवमी पर खड़ा माई स्थान सनकईया स्थान और बेली माई स्थान पर लगने वाले मेले को सफल बनाने की अपील की गई । शान्ति व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कड़ी चौकसी तेज कर दिया है । किसी तरह की गड़बड़ी फैलाने वाले को बख्शा नही जाएगा ।इसके लिये प्रशासन ने पुरी तैयारी पुरी कर ली है ।इधर लोक सभा चुनाव को शान्ति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस सघन रूप से बूथो का सत्यापन आदि कार्यो मे जुट गई है । फ्लैग मार्च मे शम्भू यादव चूमन यादव पवन सिहं आदि सहित महिला व पुरुष पुलिस बल जवान मौजूद रहे।।