लियो क्लब के हसन इमाम ने रक्तदान कर बचाई रोगी की जान

छपरा : समाज सेवा में अग्रणी अन्तर्राष्ट्रिय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के सद्स्य लियो हसन इमाम ने सदर अस्पताल में भर्ती गंभीर बिमारी से जुझ रहे एक जरूरतमंद मरीज को रक्तदान किया । रक्त पाकर मरीज के परिजनों ने लियो क्लब का धन्यवाद किया एवं साथ हीं कहा कि आप जैसी संस्था जब तक है गरीब मरीज भी अपने आप को सहज महसूस कर सकते हैं ।

उक्त मौके पर मौजुद रक्तदाता लियो हसन इमाम ने कहा कि लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा प्राय: रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिये की जाती है एवं साथ हीं कहा कि रक्तदान कर सही मायने में एक इंसान दूसरे इंसान के काम आता है अत: सभी लोगों को इस नेक कार्य के लिये आगे आना चाहिये ।
इस पुनीत मौके पर लियो क्लब के उपाध्यक्ष लियो अमरनाथ, सचिव लियो विकास, कोषाध्यक्ष लियो रोहित प्रधान, लियो अली, लियो संदीप सैनिहाल, लियो प्रकाश, लियो नीरज एवं रक्तदाता सद्स्य लियो हसन इमाम मौजुद थें ।उक्त जानकारी लियो क्लब के पी आर ओ लियो आलोक गुप्ता ने दी ।