
मढ़ौरा(सारण):रेल इंजन फैक्ट्री तालपुरैना मढ़ौरा से निकलने वाले रेल इंजन पर नाम और अन्य मुद्दों को लेकर जाप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व मधेपुरा के सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव रेल मंत्री पियूष गोयल से मिले I पप्पू यादव ने रेल मंत्री को एक लिखित शिकायत देकर मढ़ौरा से निकलने वाले रेल इंजन पर यूपी रोजा और गुजरात के गांधीनगर के नाम का विरोध किया I वही स्थानीय मुद्दे को भी रेल मंत्री के सामने रखा I सांसद ने इस मुद्दे को लेकर कहा कि स्थानीय ग्रामीण,किसान, मजदुर और भूमिदाता परिवार में क्षोभ है इससे स्थानीय लोगों का सम्मान प्रभावित हो रहा है I पप्पू यादव ने सवाल उठाया कि पूरी रेल इंजन फैक्ट्री मढ़ौरा के ताल पुरैना में बनानी थी,फिर किन हालत में फैक्ट्री से मेंटेनेंस यार्ड यूपी के रोजा और गुजरात के गांधीनगर भेजा गया I मढ़ौरा रेल इंजन प्रोजेक्ट में 227 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जानी थी और 2500 करोड़ रुपये की लागत से कारखाना का निर्माण होना था I फिर वहा मात्र 1200 एकड़ जमीन ही अधिग्रहित और मात्र 700 करोड़ का विनिवेश क्यों किया गया है I पप्पू यादव ने मांग की है की यूपी रोजा और गुजरात गांधीनगर से मेंटेनेंस यार्ड को मढ़ौरा में लाया जाये I यह व्यवस्था की जाये की भूमिदाता किसान के घर से और स्थानीय बेरोजगारों को रेल इंजन फैक्ट्री में रोजगार मिले I बता दे कि मढ़ौरा रेल इंजन फैक्ट्री से निकल रहे इंजन पर मढ़ौरा के बदले यूपी रोजा का नाम लिखने व अन्य स्थानीय मुद्दे को मढ़ौरा तेजपुरवा निवासी और जाप के दिल्ली प्रदेश महासचिव मनोज गुप्ता ने सांसद पप्पू यादव के समक्ष रखा था और एक ज्ञापन सौपा था I इस पर संज्ञान लेते हुए सांसद पप्पू यादव ने रेल मंत्री से मिलकर अपना विरोध जताया है और अपनी लिखित मांग रेल मंत्री को सौपी है I




Recent Comments