बादलों की गरज के साथ हुई बारिश,परीक्षार्थियों को हुई परेशानी
महनार(वैशाली) गुरुवार की देर रात में बादलों की तेज गरज के साथ शुक्रवार की सुबह तक हुई बूंदाबांदी बारिश ने छात्रों की परेशानी बढ़कर रख दी। बारिश की वजह से नगर व प्रखंड के कई स्थानों पर कीचड़ फैल गया।उधर बूंदाबांदी बारिश के चलते सुबह परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों को परेशानी हुई और वह भींगते हुए सेंटर पहुंचे। गुलाबी मौसम का मजा ले रहे लोगों को गुरुवार की देर रात से शुक्रवार की सुबह तक बूंदाबांदी हुई बारिश और सर्द हवाओं ने ठिठुरन का अहसास एक बार फिर करा दिया। बारिश की वजह से महनार की सभी मार्ग किचड़ युक्त हो गया ।लोगों को काफी दिक्कत हुई । वहीं बारिश से गेहूं की फसल को लाभ मिला।कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि लंबे समय के बाद जब बारिश होती है तो पानी के साथ हवा में घुली नाइट्रोजन भी खेत में पहुंच जाती है जिससे फसल को काफी लाभ होता है तथा सरसो आदि फसलों को कुछ हानि होने की भी संभावना कुछ लोगों द्वारा व्यक्त की जा रही है।




Recent Comments