खाताधारक से 50 हजार रुपये की ठगी
परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा(सिवान) : एमएचनगर थाना के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा से गुरुवार को एक महिला से 50 हजार रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगी से पीड़ित महिला इसी थाना के करमासी निवासी इमाम की पत्नी आसमां खातून है। उसने आरोप लगाया है कि मैं 47 हजार रुपये की बैंक से निकासी की और साथ में 3 हजार रुपये था। बैंक के बाहर एक युवक द्वारा कागज पर हस्ताक्षर करा कर कुछ कागज की गड्डी को रुपये बताकर मुझे दे दिया गया और मेरे 50 हजार रुपये लेकर चंपत हो गया। इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह बैंक पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की।
—




Recent Comments