✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान: नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड़ स्थित शेखर सिनेमा समीप गुरूवार की देर रात चोरों ने दुर्गा मंदिर से लगभग दो लाख के गहने चोरी कर ली। चोरों ने सोने की मंगल सूत्र, मगटीका, नथिया, सहित चांदी की छतरी व कंगन समेत लगभग दो लाख रुपए की संपत्ति साथ ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीनकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बताया जाता है कि घटना गुरूवार की देर रात हुई है चोरों ने मंदिर के पीछे से प्रवेश कर दुर्गा पर चढ़े गहनों को चोरी कर ली। मंदिर के अध्यक्ष श्याम नांगलिया ने दिए गए आवेदन में बताया है कि मंदिर के सदस्य मनोज का पट बंद कर घर चले गए थे। जब सुबहमंदिर आकर पट खोलकर देखा तो मंदिर मुकुट गिर हुआ था।




Recent Comments