
छात्र-छात्राओं का दोहन कर शिक्षक सरकारी पैसो का कर रहे बंदर बांट
ロ लालबाग का मध्यविद्यालय के शिक्षक कर रहे सरकारी राशि का दोहन-कंचन कुमारी

बिहारशरीफ-जिलामुख्यालय से महज तीन किलोमीटर की दुरी पर लालबाग उत्क्रमित मध्यविद्यालय छात्र छात्राओं का दोहन कर रहा है,उक्त बातो से नाराज़ ग्रामीणों ने विद्यालय के पास पहुच कर विद्यालय के प्रचार्या अनीता कुमारी नाथ सहित अन्य शिछको पर कई गमम्भीर आरोप लगाए ।
ロ क्या है मामला :-
विद्यालय द्वारा परिभ्रमण के लिए पटना छात्र छात्राओं को ले जाया गया था जिसमें छात्रों से ₹70 कि दर से बसूली की गई थी, । जबकि मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत विद्यालय को राशि मुहैया कराई जाती है। एक टेम्पो विद्यालय के चावल को बेच दिया गया है,ग्रामीण संजय कुमार ,भूषण, महेश सहित अन्य ने बताया कि रंजीत नाम के टेम्पो चालक के ऑटो पर एक टेम्पो विद्यालय का चावल भरकर हाल ही में बेच दिया गया है ।बिना चापाकल की मरम्मती कराए ही 10 हजार रुपये की बिल बनाकर पैसे की हड़प कर ली गई,विद्यालय के अध्यछ व् वार्ड सदस्य कंचन कुमारी,ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि बिना चापाकल की मरम्मती कराए ही 10 हजार का गवन कर लिया गया है, विभागीय कर्मी मात्र 2 किलोमीटर की दुरी पर बीआरसी होने के बाबजूद भी इधर झांकना पसंद नही करते और बंधी बंधाई अपनी फ़ीस लेकर चलते बनते है।
ロ बोले छात्र छात्रा-
विद्यालय के वर्ग आठ के छात्र गोपाल,रानी भारती, विकास ,रानी, नरोत्तम,विशाल,सुदामा,अंजलि ने बताया कि हमसब 100 छात्रो के ग्रुप में पटना विद्यालय के द्वारा गये थे, जिसमे हम सबो ने प्रति छात्र 70 रुपये की दर से अपने ग्रुप लीडर को पैसे जमा कराए ।वर्ग 7 के छात्रों में रजनीश,सुमन,श्यामबिहारी,रूपा,बंदना,स्वेता, सुरुचि ने बताया कि पटना जाने के दौरान विद्यालय के हम सभी छात्रों ने पैसे जमा कराए थे।
खाने में महीने के किसी एक शुक्रबार को अंडा दिया जाता है, मीनू के अनुसार खाना नही मिलता है।
ロ कहते है विद्यालय के प्रचार्य
परिभ्रमण के लिए सरकार से ₹20000 मिला था जिससे हम लोगों ने दो बसों से छात्रो को पटना ले गए थे। पटना साइंस सेंटर, तारा मंडल,थ्रीडी फिल्म, साइंस इन स्पेश में टिकट कटाने के लिये बच्चों ने पैसे जमा कराए थे।
विद्यालय में 451 नामांकित बच्चे है, जबकि 9 शिछक व् 4 रसोइया पदस्थापित है।
लगाया गया आरोप बेबुनियाद है
ロ चावल नही बेचा गया है, विद्यालय परिवार अध्यछ कंचन कुमारी व् सचिव गीता देवी के पति के द्वारा शिछको के साथ अभद्र व्यवहार से त्रस्त है।
प्रधानाध्यापक अनीता कुमारी नाथ।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय लालबाग।




Recent Comments