
गोरियाकोठी में गैस सिलेंडर नही मिलने पर हंगामा
✍️परवेज़ अख्तर/सिवान :
जिले के गोरियाकोठी प्रखंड के विन्दवल पंचायत के ग्रामीणों ने अंचल मुख्यालय पर अंचलाधिकारी विकाश कुमार सिंह के समक्ष बीस दिन से गैस सिलेंडर न मिलने से किया हंगामा।

गोरेयाकोठी प्रखंड के विन्दवल पंचायत के ग्रामीणो को प्रतिदिन पिपरा मठिया बाजार पर मेसर्स कवीन्द्र इंडेन जामो का गाड़ी आता था जो ग्रामीणों के कथनानुसार बीस दिन से गैस सिलेंडर नही आने के कारण प्रतिदिन लाइन लगाकर जाना पर रहा है।एजेंसी पर फोन करने पर बोला जाता है की गाड़ी आएगी मगर दो बजे तक इंतजार कर सभी ग्रामीण निराश होकर वापस घर लौट जाते हैं।विन्दवल पंचायत और गोरेयाकोठी पंचायत के सभी ग्रामीणों ने मिलकर अंचलाधिकारी के समक्ष गैस सिलेंडर रख धरना किए जिसको देख गोरेयाकोठी अंचलाधिकारी विकाश कुमार सिंह ने आश्वासन दिए की एजेंसी से बात किया हूँ जल्द गैस सभी पंचायतों में आने लगेगा।मगर ग्रामीणों के आक्रोश काफी बढ़ने लगा और ग्रामीण अंचल मुख्यालय पर गैस सिलेंडर को ले हंगामा करने लगे।जिसमे विदवल और गोरेयाकोठी के ग्रामीण अंकु सिंह,ओमकार कुमार,मुन्ना,मो शाहिद,मो नाशिर,मो इशरायल,सत्यनारायण साह,राजेश शर्मा,रूपेश शर्मा,इंद्रदेव महतो,मंगल महतो,राहुल यादव,अर्जुन प्रसाद कुमार,मनोकामना सिंह समेत विन्दवल गोरेयाकोठी के ग्रामीण मौजूद रहे।




Recent Comments