थाना परिसर में गढ्ढे खोद कर 2850 लीटर देशी शराब किया गया विनष्ट

अमनौर /सारण
जिलाधिकारी, सारण के निर्देश पर कई मामलों में बरामद शराब को थाना परिसर में गढ्ढे खोद कर विनष्ट किया गया.
गुरुवार को सारण उत्पात निरीक्षक मिथलेश वर्मा एवम दण्डाधिकारी के रूप में तैनात अंचलाधिकारी शुशील कुमार व थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक के उपस्थिति में थाना परिसर में ही जेसीबी द्वारा गढ्ढा खोदकर लगभग 2850 लीटर कच्चा शराब का बृष्टिकरण किया गया. थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि विभिन्न कांडों में थाना क्षेत्र से बरामद कच्चा स्प्रिट व देशी शराब को थाना परिसर में जेसीबी से गढा खोदकर लगभग 2850 लीटर शराब विनष्ट किया गया है. उक्त मौके पर एस आई बिनोद यादव,ए एस आई लाल बाबू पश्वान,घनश्याम सिंह,मुंसी सुरेंद्र सिंह सहित पुलिस बल चौकीदार मौजूद थे.