जयंती पर याद किए गए गुरु नानक शाही
बिदूपुर(वैशाली): बिदूपुर प्रखंड क्षेत्र के दिलावरपुर स्थित है उदासीन संगत मठ परिसर में गुरुनानक शाही जयंती बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जयन्ती के मौके पर भजन कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर कमिटी के अध्यक्ष श्याम किशोर शर्मा ने बताया कि गुरुनानक शाही के बताए मार्ग पर चलकर ही सेवा भावनाओं के साथ पूजा अर्चना भक्ती भाव के विधि विधान के साथ किया गया। सर्वप्रथम सुबह में गुरु पूजा पाठ हुए,उसके बाद ध्वजा रोहन किया गया।भजन कीर्तन के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओ एवम भक्तो के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।




Recent Comments