राजेन्द्र कॉलेज में हिंदी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली श्वेता कुमारी सम्मानित

छपरा : जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा द्वारा आयोजित 2013-16 सत्र की परीक्षा में विश्वविद्यालय सह राजेन्द्र कॉलेज में हिंदी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली श्वेता कुमारी(महमूद पुर,सीवान) को उमा बालेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट पटना की ओर से भुवनेश्वर प्रसाद मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
प्रमाण पत्र के साथ 4000 रुपये नगद राशि राजेन्द्र कॉलेज प्राचार्य कार्यालय में प्रभारी प्राचार्य डॉ. राज कुमार द्वारा प्रदान किया गया साथ में वरिष्ठ साहित्यकार श्री परमात्मा, हिंदी विभागाध्यक्ष श्री अशोक कुमार, राजनीति विज्ञान विभाग के श्री आलोक वर्मा उपस्थित थे।




Recent Comments