मशरक : मशरक दक्षिणी मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक यदू मोड़ पर अवस्थित भाजपा नेता त्रिभुवन तिवारी के आवास पर सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता मशरक दक्षिणी मंडल भाजपा के अध्यक्ष जमादार यादव ने की। बैठक में बनियापुर विधानसभा के भाजपा के प्रभारी सुदामा तिवारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा का उद्देश्य गांव में प्रत्येक बूथ पर पहुंचना है। उन्होंने कहा कि कार्यसमिति की बैठक प्रत्येक माह में एक बार जरूर होना चाहिए। उसमें प्रगति की समीक्षा और भविष्य की योजनाओं पर काम हो सकेगा। बैठक में मशरक दक्षिणी मंडल कार्य समिति के सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के सदस्यों को फुलमाला पहनाकर परिचय करा सम्मानित किया गया। जिसमें भाजपा उपाध्यक्ष पद पर स्वामीनाथ गिरी, मोसाफिर सिंह, शैलेश कुमार राय, अजय कुमार सिंह, बबनदेव तिवारी, कृष्णा तिवारी तथा महामंत्री पद पर धीरज सिंह, श्याम बिहारी सिंह व मंत्री पद पर ललिता देवी, सुरेन्द्र नट, हीरा राम, सीता देवी, तारा देवी, झुन्ना देवी तथा कोषाध्यक्ष पद पर शकुन्तला देवी के नाम की घोषणा की गई। मशरक मंडल दक्षिणी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद पर विवेकनाथ तिवारी व महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद पर बबीता सिंह की भी घोषणा किया गया। कार्यकर्ताओं ने एक सुर में सभी को बधाई दी और एक दुसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया। बैठक में पप्पू सिंह, हरेश्वर सिंह, महेश्वर सिंह, सरोज कुमार गुप्ता, बीरा प्रसाद, मैनेजर मिश्र, हरेंद्र भगत, सुनरदेव पासवान, भरत सिंह ,बंटी सिंह नवगठित कार्यसमिति के मुख्य रूप से उपस्थित थे।