मढ़ौरा ।
सरकार के निर्देश के आलोक में तेजपुरवां पैक्स ने किसानों से धान की खरीददारी शुरु कर दी है । मढ़ौरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष सह तेजपुरवां पैक्स अध्यक्ष वकील प्रसाद ने बताया की सरकार ने धान का मुल्य 1865 रुपया तय किया है । इस मुल्य पर किसान अपना धान पैक्स को दे सकते है । मढ़ौरा प्रखंड के किसान अपने धान की बिक्री हेतु सहकारिता विभाग के पोर्टल पर ऑन लाइन आवेदन कर धान समिति में धान का बिक्री कर सकते है । तेजपुरवां पैक्स के द्वारा धान का खरीद सदुरु करने से आसपास के कारण किसानों को राहत मिली है । वे अपना धान सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मुल्य पर बेच सकते है ।




Recent Comments