पानापुर(सारण)थाना क्षेत्र के मोरिया गांव निवासी रामावतार भगत के 40 वर्षीय पुत्र  भोला भगत की शनिवार की सुबह बंगाल में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। पेशे से ट्रक चालक भोला भगत सपरिवार जमशेदपुर में रहते थे। परिजनों के अनुसार वे ट्रक लेकर टाटा से कोलकाता गये थे।वापसी के क्रम में शनिवार की अहले सुबह हवेली खड़गपुर में उनके ट्रक की एक कंटेनर से टक्कर हो गयी जिसमे उनकी मौत हो गयी ।रविवार को मृत भोला भगत का शव जैसे ही उनके पैतृक गांव मोरिया पहुँचा गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया था।