सीवान :शराब के मामले में तीन  गिरफ्तार , जाइलो गाङी जप्त 
#बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट 

मैरवा ( सिवान ) :
नगर  क्षेत्र के नवका टोला ढाला के समिप से शुक्रवार की संध्या में वाहन जांच के दौरान शराब के नशे में  तीन  को गिरफ्तार किया गया उनके साथ से गाङी में छुपाकर रखा गया  तीन बोतल देसी –  विदेशी शराब भी मिला है जिसपर जाइलो गाङी को भी जप्त कर लिया  गया । जप्त गाङी का नम्बर एम एच 07 पी 1800 है, मामले के बारे में बताया जाता है कि  संध्या में नवका टोला ढाला के समिप से पुअनी बिजय बहादुर सिंह ने गोपालगंज, भोरे स्थित खजुराहो से शादी समारोह में शामिल होने के लिए दरौली थाना क्षेत्र के  पूनक में आ रही गाङी से शराब के नशे में धुत तीन को गाङी में रखा शराब के साथ गिरफ्तार किया पकङे गए व्यक्तियो की पहचान सिसही बाजार  निवासी अछयलाल पटेल, भोरे निवासी आनन्द सिंह, छोटका गाॅव, भाटापार निवासी अरविंद राजभर के रुप में हुई ।  थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि शराब के मामले में तीन की  गिरफ्तारी हुई है साथ ही एक जाइलो गाङी भी जप्त हुई  है  उक्त तीनो  को उत्पाद विभाग अधिनियम के तहत शनिवार दिन में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।पकङी गाङी गाङी गाङी की जांच चल रही है ।