नौतन:-बी. डी. ओ. ने किया शौचालय का उद्धाटन

दैनिक खोज खबर संवाददाता नौतन रवीश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट के अनुसार :- स्थानीय प्रखंड के शिवराजपुर पंचायत के वार्ड नंबर चौदह मे अब होगा घर-घर शौचालय। मंगलवार को स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री कृष्णा राम द्वारा शौचालय का उद्घाटन कर लोगो को यह सलाह दिया गया कि सभी लोग अपने अपने घर शौचालय बनवाए।
इस दौरान विडियो श्री राम ने बताया कि खुले मे शौच जाने से अनेको तरह की बिमारिया उत्पन्न होती है, जिसमे कुछ बिमारिया जानलेवा भी हो सकती है। इसके बचाव के लिए सभी लोग शौचालय का इस्तेमाल करे, खुले से शौच मुक्त हो।

इस दौरान शौचालय निर्माण संवेदक उपेन्दर सिंह ने लोगो को खुले मे शौच जाने से होने वाली बिमारीयो के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। साथ ही श्री सिंह ने लोगो को बताया कि सरकार द्वारा इस नवनिर्मित शौचालय मे बारह हजार रुपये की राशि मुहैया कराया जाएगा।
इस मौके पर वार्ड नंबर चौदह के वार्ड सदस्य रामचंद्र सिंह, वार्ड नंबर आठ का वार्ड सदस्य पुत्र मुन्ना साह, मुसमात पार्वती, संतोष प्रसाद, बीरबल यादव, सिकन्दर ठाकुर, लक्ष्मण साह, सुदामा यादव, आदि सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।।




Recent Comments