तुर्की ने तुर्क मूल के हज़ारों चीनी नागरिकों को आतंकवाद की भट्टी में झोंक दिया है, चीन चिंता में
इस्राईल के विदेश मंत्रालय की ख़ुफ़िया रिपोर्ट में रहस्योद्घाटन किया गया है कि सीरिया तुर्क मूल के हज़ारों चीनी आतंकवादी लड़ रहे हैं।
इस्राईली अख़बार यदियोत अहार्नोत ने इस रिपोर्ट के एक भाग को प्रकाशित किया है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि हज़ारों चीनी नागरिक सीरियाई सरकार विरोधी आतकंवादी गुटों में शामिल होकर हिंसा फैला रहे हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी सरकार सीरिया में लड़ रहे अपने नागरिकों की घर वापसी को लेकर काफ़ी चिंतित है।
सीरिया में लड़ रहे चीनी नागरिकों के मुद्दे ने ही चीन को सीरियाई सरकार के साथ सहयोग बढ़ाने पर मजबूर किया है, ताकि तुर्क मूल के चीनी आतंकवादियों से प्रभावी रूप से निपटा जा सके।
चीन सरकार, सीरिया में लड़ रहे तुर्क मूल के चीनी नागरिकों को राष्ट्र की शांति व सुरक्षा के लिए ख़तरा समझती है, इसी कारण इन आतंकवादियों से निपटने के लिए चीनी सरकार ने सीरिया में आतंकवादी गुटों से टक्कर ले रहे, दमिश्क़, तेहरान और मास्को से सहयोग बढ़ा दिया है।
चीनी सरकार ने ओयेगूर युवकों की अवैध यात्रा और उन्हें आतंकवादी गुटों में शामिल होने से रोकने के लिए कई क़दम उठाए हैं, लेकिन पाकिस्तान के रास्ते सीरिया जाने का रास्ता बंद किए जाने के बावजूद, यह लोग दक्षिणी चीन से सीरिया पहुंचने का जटिल मार्ग अपने रहे हैं।





Recent Comments