*सीवान में समाचार संकलन करने गए पत्रकार पर अस्पताल में चिकित्सक ने किया हमला*
*✍सीवान से नवीन सिंह परमार*
——————————–
*👉पत्रकार के साथ मारपीट कर कैमरा छीना*
*👉अस्पताल पहुंची पुलिस ने भी किया पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार*
*👉पत्रकार के साथ हुए घटना को लेकर, पत्रकारों में आक्रोश*
———————————
⭐चिकित्सकों के खिलाफ हो रहे हमलों को प्रमुखता से समाचार पत्रों में छापने व टीवी चैनलों पर दिखाकर चिकित्सको
की आवाज बनने वाले पत्रकार अब खुद इन चिकित्सकों के ही दुर्व्यवहार और
हमले के शिकार हो रहे हैं. ऐसा ही एक बेहद गंभीर मामला रविवार को सामने आया जब सीवान सदर अस्पताल में समाचार संकलन करने के लिए गए एक दैनिक जागरण
के संवाददाता आशुतोष कुमार सिंह के साथ सदर अस्पताल में
ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर निसार अहमद ने ना सिर्फ दुर्वयवहार किया
बल्कि संवाददाता के साथ मारपीट कर के उसका कैमरा भी छीन लिया. घटना के बाद उल्टा चोर कोतवाल को डांटे के तर्ज पर चिकित्सक ने नगर थाने को सूचना दी और अपराधियों से भय खाने वाली पुलिस एक पत्रकार पर अपनी धनक जमाने लगी. चिकित्सक पर कार्रवाई
करने की बजाय पत्रकार को ही हिरासत में लेकर थाने ले आई.घटना की सूचना
मिलते ही जिले के सभी पत्रकार नगर थाना पहुंचे जहां पीड़ित पत्रकार को
बॉन्ड भर कर छुड़वाया. वही पीड़ित पत्रकार आशुतोष ने बताया कि उसे सदर अस्पताल
से सूचना मिली कि कोई सीरियस महिला सदर अस्पताल पहुंची है लेकिन वहां ड्यूटी पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं है, जिसके बाद वह समाचार संकलन करने सदर अस्पताल पहुंचे तो वहां चिकित्सक उक्त महिला को दूसरी जगह इलाज करने
कराने के लिए दबाव बना रहे थे, जिसके बाद आशुतोष ने इसका विरोध जताया और
चिकित्सक से अस्पताल में ही उक्त महिला के इलाज करने की बात कही. इसके
बाद ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर निसार अहमद भड़क गये और पत्रकार आशुतोष को
गालियां और अपशब्द कहने लगे. चिकित्सक ने पत्रकार के साथ दुव्र्यवहार
किया और अपशब्द का प्रयोग किया ,यही नहीं पुलिस को सूचना देकर पत्रकार को ही दोषी बताते हुए पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के बाद जिले भर के पत्रकारों में रोष है. वही पत्रकार पुलिस विभाग के वरीय अधिकारियों से उस दबंग डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं.पीडित पत्रकार आशुतोष ने डॉक्टर के खिलाफ मारपीट करने अपशब्दों का इस्तेमाल करने सोने की चेन
छीन लेना और पॉकेट से 5000रूप्ये निकाल लेने की प्राथमिकी उक्त दंबग
डाक्टर के खिलाफ दर्ज करने के लिए आवेदन नगर थाने में दिया है.अब देखने
की बात होगी पुलिस कितनी जल्दी पत्रकार पर हुए हमले की जांच कर दोषियों
के खिलाफ कार्रवाई करती है.
——-
*पत्रकार संगठनों ने की घटना की निंदा, किया नगर थानाध्यक्ष व चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग*
⭐रविवार को सीवान के सदर अस्पताल में समाचार संकलन के लिए गए पत्रकार आशुतोष कुमार सिंह के साथ चिकित्सक द्वारा मारपीट करने की घटना को सीवान के पत्रकार संगठनों ने जम कर निंदा करते हुए दबंग चिकित्सक व चिकित्सक का साथ देने वाले सीवान नगर थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
नेशनल यूनियन अॉफ जर्नलिस्ट ( इंडिया) के सीवान शाखा के अध्यक्ष डाक्टर विजय पाण्डेय ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दोषी चिकित्सक व सीवान नगर थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं प्रेस क्लब ऑफ सीवान के प्रवक्ता अभिषेक श्रीवास्तव ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि आज की घटना ने यह सावित कर दिया है कि सीवान सदर अस्पताल में चिकित्सक नहीं गुण्डे चिकित्सक के नाम पर रह रहें है. उन्होंने कहा कि सीवान की पुलिस भी आम नागरिकों के स्थान पर गुण्डों की साथ देना उचित समझ रहें है.
👉इनपुट: अरविंद बाबा
( *साभार: श्रीनारद मीडिया सर्विसेज*)





Recent Comments