कोरिया 90 प्रतिशत अमरीकियों को मौत के घाट उतार सकता है: सीआईए पूर्व प्रमुख
देश विदेश दैनिक खोज खबर
अमरीकी ख़ुफ़िया विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया, अमरीका पर परमाणु हमला करके लाखों लोगों को मौत के घाट उतारने की क्षमता रखता है।
बुधवार को द हिल में प्रकाशित एक लेख में अमरीकी ख़ुफ़िया एजेंसी सीआईए के पूर्व प्रमुख जेम्स वूलसे और कांग्रेस ईएमपी के प्रमुख पीटर विनसेंट ने लिखा है कि अमरीकी मीडिया और कुछ अधिकारियों को यह समझ लेना चाहिए कि उत्तर कोरिया परमाणु हमले की अपनी धमकियों को व्यवहारिक बनाने की क्षमता रखता है।
किस तरह उत्तर कोरिया 90 प्रतिशत अमरीकियों की हत्या कर सकता है, नामक लेख में कहा गया है कि अमरीकी जनता को यह झूठी तसल्ली दी जाती रही है कि उत्तर कोरिया परमाणु हमले की क्षमता नहीं रखता है, बल्कि उत्तर कोरिया के इंटरकॉन्टिनैंटल बैलिस्टिक मिसाइल अमरीका में घुसकर किसी एक अमरीकी शहर को तबाह कर सकते हैं।
इस रहस्योद्घाटन के मुताबिक़, सीआईए के पूर्वी एशियाई विश्लेषक ने 2008 में ही इस बात की पुष्टि कर दी थी कि प्योंगयाग ने परमाणु बम का परीक्षण कर लिया है।




Recent Comments