
उपहार योजना में चयनित ग्राहकों के बीच हुआ पुरस्कार वितरण
परसा/मकेर : ग्राहक की मान सम्मान और सुबिधा उपलब्ध कराना एजेंसी का पहली प्राथमिकता है।ग्राहकों की मान सम्मान के लिए एजेंसी परिवार कृत संकल्पित है।इसके लिए लगातार प्रयास जारी रखा गया है।ताकि ग्राहकों को कोई परेशानी नही हो सके।उक्त बातें श्री कमला हीरो बाईक एजेंसी के प्रबंधक दीपक कुमार सिंह ने ग्राहकों के वीच पुरष्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए एजेंसी पर कही।उन्होंने बताया कि गत धन तेरस और दीपावली के अवसर पर एजेंसी के तरफ से ग्राहक के लिए उपहार सम्मान का आयोजन किया गया था।जिसमे 2 सौ ग्राहक भाग लिया था।जिसमे कन्हैया शुक्ला रंजीत कुमार सिंह सबिता देवी मो मुर्तुजा समेत 25 ग्राहक को 10 ग्राम का चाँदी का सिक्का तथा रंजीत कुमार को ग्रेण्डर मिच्चर मशीन प्राप्त हुआ।उन्होंने 10 दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रत्येक बाईक की खरीदारी पर तिन हजार रूपये की नगद छूट दिए जाने की घोषणा किया।पुरष्कार वितरण प्रबंधक दीपक कुमार सिंह द्वारा किया गया।इस मौके पर अखिलेश कुमार राजीव कुमार संजीत उपाध्याय पूनम कुमारी मो मनान आदि एजेंसी परिवार उपस्थित थे।




Recent Comments