अवतार नगर मे हथियार के बल पर 36 हजार की लूट

डोरीगंज (सारण)-:अवतार नगर थाना क्षेत्र के अवतार नगर स्टेशन के समीप अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर 36 हजार रुपए की लुट का मामला सामने आया है ।इस संबंध मे दिघवारा मे सैटिंन क्रेडिट केयर कम्पनी के सी एस ओ पद पर कार्यरत समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय निवासी विजय कुमार ने स्थानीय थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि जब मे प्रतापपुर गाँव के राजेश माँझी के घर से मीटिंग करके दिघवारा ब्रांच जा रहा था तो अवतार नगर स्टेशन के समीप विपरित दिशा से एक पैसन प्रो बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने मेरी बाइक को रुकवाकर देशी कट्टा मुझ पर तान दिए एवं मेरा बैग छिन लिए जिसमे कलेक्शन का 36 हजार 620 रुपए था ।
थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है ।




Recent Comments