मांझी। मांझी प्रखंड के मुबारकपुर गांव की मुख्य सड़क पर नली का गंदा पानी से हुए जलजमाव तथा जर्जर सड़क की मरम्मती के लिए आखिरकार गांव के लोगों को आगे आकर पहल करनी पड़ी। सोमवार को पूर्व मुखिया राहुल प्रकाश सिंह ने गांव के लोगों के सहयोग से ईंट का टुकड़ा मिट्टी तथा राबिस आदि एकत्र कर टूटी सड़क तथा जल जमाव वाले हिस्से को समतल कराया। ग्रामीणों ने बताया कि महीनों से उक्त सड़क पर जलजमाव व सड़ांध से राह चलना मुश्किल हो गया था। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आग्रह करके लोग थक चुके थे पर समस्या का निदान नही हो पा रहा था। आखिरकार लोगों ने ठान ली तथा टूटी सड़क का निर्माण कार्य जनसहयोग से पूरा कर लिया गया। मौके पर परमात्मा सिंह दिग्विजय सिंह देवेन्द्र सिंह मदन तिवारी तथा मोहर विन्द आदि अनेक ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।