
जलालपुर(सारण)। प्रखंड के जलालपुर बाजार पर स्थित राजद कार्यालय मे गुरुवार की देर संध्या राजद सुप्रिमो लालू प्रसाद के जन्मदिन पर उत्सव मनाया गया और लोगो का बधाईयों का तांता लग गया।
सभी ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। जलालपुर स्थित राजद प्रखंड कार्यालय में सैकड़ो समर्थकों के बीच राजद प्रखंड अध्यक्ष श्रीराम राय ने केक काटा और एक दूसरे को खिलाकर जन्मोत्सव की बधाई दी। गरीबो के मसीहा को बधाई देने वालों में देवकुमार राय प्रो पुन्यदेव रायअजय सिंह मो कफिल मुमताजबबन रायसोनू राय तुलसी ठाकुर डॉ ब्रजेन्द्र सिंह कांग्रेस नेता, नीरजा यादव बाला कुमार डॉ मुन्ना भास्कर देवीलाल रायनागेंद्र राय सीपीएमपिंटू ठाकुर श्रवण कुमारबबलू यादव अब्दुल रहीम जीशैलेन्द्र साधु राधेश्याम गुप्ता सहित क ई गणमान्य उपस्थित थे




Recent Comments