बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की तीन की मौत

#परवेज अख्तर/सिवान :

बड़हरिया (सिवान) :

थाना क्षेत्र के बड़हरिया-मीरगंज मुख्य मार्ग पर

जगतपुरा राजकीय मध्य विद्यालय के पास मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़

बजे बोलेरो की टक्कर से बाइक पर सवार तीन किशोर की मौत

घटनास्थल पर ही हो गई। मृतकों की पहचान जगतपुरा निवासी अयूब का पुत्र

नासिर (18) एवं अख्तर हुसैन का पुत्र फैयाज

(15) तथा तीसरा गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के झिरवा निवासी अनवर का पुत्र

फतेह आलम (13) के रूप में हुई। घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि फतेह आलम ईद के मौके पर

अपने ननिहाल जगतपुरा आया था। नासिर, फैयाज एवं फतेह आलम एक ही बाइक

पर सवार होकर बड़हरिया ईद की खरीदारी करने गए थे। खरीदारी करने के बाद

घर लौट रहे थे तभी बड़हरिया-मीरगंज रोड पर जगतपुरा गांव के पास

पीछे से आ रही बोलेरो ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी,

जिससे दो की मौत घटनास्थल पर

ही हो गई जबकि गंभीर रूप से

घायल तीसरे को इलाज के लिए ले जाने के

क्रम में मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थनाध्यक्ष मनोज कुमार,

दारोगा राजेश सिंह, जमादार शैलेंद्र राय, सीओ गौरव प्रकाश दल बल के साथ

घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयारी

करने में जुट गए। तीनों मृतकों के परिजनों ने लिखित रूप

से पोस्टमार्टम नहीं कराने की गुहार लगाई। इस पर पुलिस बिना पोस्टमार्टम

कराए शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस स्थानीय चौकीदार के बयान पर

यूडी केस थाना में दर्ज की है।


रेफर कर दिया गया।