छपरा।बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी नई दिशा-निर्देश सारण जिलो में शख्ती से लागू करायी जाय। जिलाधिकारी डॉ निलेष रामचन्द्र देवरे ने अपने कार्यालय कक्ष से तीनों अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमडं ल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकासपदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ वीडियोकॉफेंसिंग कर ये बाते कहीं। जिलाधिकारी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन सेवा जैसे मेडिकल स्टाेर को छोड़कर सभी दूकानें संध्या पहर चार बजे तक अनिवार्य रुप से बंद करा दिये जाय। शाम के छः बजे से सुबह के छः बजे तक नाईट कर्फ्यू का शख्ती से अनुपालन कराया जाय। वैवाहिक आयोजनों के लिए दस बजे रात्रि तक ही समय निर्धारित है। इसका भी अनुपालन सुनिष्चित करायी जाय। वैवाहिक समारोह में 50 से अधिक लोगों के शामिल हाेने पर कार्रवाई की जाय। विवाह मंडप के संचालकों को भी यह जानकारी दे दी जाय। जिले में डीजे को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। शादी-समारोह के अवसर पर डीजे नहीं बजे यह सुनिष्चित करायी जाय। अगर डीजे बजता हुआ पाया जाय तो उसे जब्त कर थाने पर रखा जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे जिले में माईकिंग कराकर लोगों को सचेत किया जाय। थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी कंटेनमेंट जोन में कड़ाइ करें। कंटेनमेंट जाेन को बड़ा बनाया जाय और उस जोन में आवष्यक सेवाओं की आपूति र् छोड़कर सभी गतिविधियों पर रोक लगायी जाय। लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित किया जाय। जिलाधिकारी के द्वारा मास्क चेकिंग अभियान को और तेज करने तथा प्रति परिवार छः मास्क वितरण कराने का निदेष दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि वैसे पंचायत जहाँ कोविड पॉजीटिव अधिक है वहाँ मास्क वितरण को पहली प्राथमिकता दी जाय। कंटेनमेंट जोन में भी सभी परिवार को मास्क उपलब्ध करायी जाय। टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सरकारी कर्मी को अगले दो दिनों में टीका दिलवाया जाय ताकि जब 01 मई से 18 वर्ष तक के लोगां को टीका दिया जायतब भीड़ में ये लोग छूट न जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को टीका लेना चाहिए यह कोविड से बचाव और सुरक्षा कवच की तरह कार्य करता है। वीडियोकॉफेंसिंग में पुलिस अधीक्षक श्री संताेष कुमार भी उपस्थित थे। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों और सर्किल इन्सपेक्टरों को निदष्ेा दिया कि पुलिस बल के जो लोग टीका नही लगवाये है, चाहे वेचौकीदार, होमगार्ड अथवा सैप के जवान ही क्याें न हो उनको टीका दिलवाये और अगले दो दिन में इस कायर् को पूरा करें। इसके अतिरिक्त जिला प्रषासन और गृह विभाग के जारी दिष-निर्देषाें काे शख्ती से पालन करायं। जिलाधिकारी के द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों काे निदेष दिया गया कि टीकाकरण का पंचायतवार समीक्षा करें और अगर कोई पंचायत पिछड़ रहा है तो वहाँ के लिए विषेष कार्य योजना बनाकर इसे सफल बनायें। जिलाधिकारी के द्वारा साठ वर्ष से अधिक आयु वाले सभी लोगों काे टीका लगवा देने का निदेष दिया गया और कहा गया कि कोविड से अधिक खतरा इसी आयुवर्ग के लोगों काे है। वीडियोकॉफेंसि ंग में जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, उप विकास आयुक्त अमित कुमार, अपर समाहर्त्ता विभागीय जाँच भरत भूषण प्रसाद, सिविल सर्जन जनार्दन प्रसाद सुकुमार एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।